..................... SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 4: Kartik Aaryan- Kiara Advani's film witnesses jump, bumper collection on Sunday - Hindi Filmibeat

SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 4: कार्तिक- कियारा की फिल्म ने संडे को देखी जबरदस्त उछाल, बंपर कलेक्शन

satyaprem-ki-katha-box-office-collection-day-4-kartik-kiara-film-jumps-bumper-collection-on-sunday

SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 4: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर भी देखा जा सकता है।

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाई है। अपने चौथे दिन फिल्म ने 12.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 38.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

सत्यप्रेम की कथा की अच्छी शुरुआत

एक अच्छी शुरुआती वीकेंड के बाद, सत्यप्रेम की कथा की असली परीक्षा आज से, यानि सोमवार से शुरू होगी। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को ध्यान में रखते हुए, आंकड़े अच्छी होने की उम्मीद है। लेकिन ये इस साल की मुनाफेदार फिल्मों मे ंशामिल हो पाएगी या नहीं.. देखना दिलचस्प होगा। बता दें, इस साल की प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में सिर्फ दो नाम शामिल हैं- पठान और द केरल स्टोरी।

फिल्म की बजट और कमाई

बता दें, कार्तिक आर्यन- कियारा की ये फिल्म 50 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट के लिए 80-90 करोड़ का कलेक्शन करना होगा, जो कि फिलहाल मुश्किल नहीं दिखता। खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए लगभग एक महीना का लंबा समय है.. क्योंकि जुलाई में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। देखा जाए तो अब सीधे करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ही इस फिल्म को टक्कर देगी, जो 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

सत्यप्रेम की कथा में सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को अपने कंटेंट और स्टारकास्ट की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X