BOX OFFICE: इस मामले में जॉन अब्राहम से पीछे रह गए अक्षय कुमार- सत्यमेव जयते VS गोल्ड
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 40 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 110 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है। इसी के साथ सत्यमेव जयते 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो चुकी है। खास बात है कि इस लिस्ट में शामिल यह 2018 में जॉन की दूसरी फिल्म है।
सनी देओल BOX OFFICE रिपोर्ट- 7 सालों का रिकॉर्ड टूटेगा या एक और फ्लॉप!
साथ ही यह जॉन अब्राहम की सबसे ज्यादा कमाने वाली सोलो फिल्म भी बन चुकी है। ए सर्टिफिकेट और कम स्क्रीन के बावजूद सत्यमेव जयते ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत रखी है। खासकर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स पर फिल्म धूम मचा रही है। यही वजह है कि अक्षय कुमार की गोल्ड से क्लैश होने के बावजूद अच्छा बिजनेस कर रही है।

गौरतलब है कि 2018 में संजू के अलावा ज्यादातर छोटे बजट की फिल्मों ने कमाल दिखाया है। आलिया भट्ट की राजी हो, जॉन अब्राहम की परमाणु या लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी.. इन फिल्मों ने जमकर मुनाफा कमाया है।
यहां जानें 2018 की टॉप 10 मुनाफेदार फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











