BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते- 8 दिनों में ही तोड़ा रिकॉर्ड, दनादन कमाई
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस हिट साबित हो चुकी है। फिल्म ने नौ दिनों में ही 73 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। बता दें, इसी के साथ सत्यमेव जयते जॉन अब्राहम की सबसे ज्यादा कमाने सोलो फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने 2016 में ढ़िशूम को पीछे कर दिया है, जिसने 69.50 करोड़ की कमाई की थी।
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का रास्ता रोकेगी ये 'हैप्पी'- शानदार ओपनिंग
कोई शक नहीं कि साल 2018 जॉन अब्राहम के लिए काफी शानदार रहा है। मई में रिलीज फिल्म परमाणु और अब सत्यमेव जयते.. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। परमाणु ने तो सौ प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा भी कमाया है। वहीं, सत्यमेव जयते से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 85 करोड़ तक जा सकता है।

ए सर्टिफिकेट और कम स्क्रीन के बावजूद सत्यमेव जयते ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत रखी है। खासकर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स पर फिल्म धूम मचा रही है। यही वजह है कि अक्षय कुमार की गोल्ड से क्लैश होने के बावजूद अच्छा बिजनेस कर रही है।
यहां जानें जॉन अब्राहम के फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications