'सत्यमेव जयते 2' बॉक्स ऑफिस: जॉन अब्राहम कितने करोड़ की देंगे ओपनिंग! अगले दिन होगा सलमान खान से क्लैश
जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' 25 नवंबर (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म पूरी तरह से एक एक्शन- मसाला है। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज लंबे समय से पोस्टपोन होती आ रही है।
ट्रे़ड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6 से 8 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। बता दें, सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम' इसके एक दिन बाद यानि की 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। लिहाजा, सत्यमेव जयते 2 को एक बड़ी ओपनिंग मिलने की काफी संभावना है।

साल 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते को मिली सफलता को देखकर, मेकर्स अब दुगुना एक्शन और डायलॉग से भरपूर सत्यमेव जयते 2 लेकर आए हैं। फिल्म के ट्रेलर को हालांकि मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बता दें, इस फिल्म में जॉन अब्राहम ट्रिपल रोल में दिखने वाले हैं।
चूंकि इस वीकेंड 'सत्यमेव जयते 2' के साथ सलमान खान की अंतिम भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, दोनों फिल्मों को 2400-2500 स्क्रीन ही मिल पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications