BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की धमाकेदार पारी- 100 करोड़ पार सत्यमेव जयते, सुपरहिट
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 80 करोड़ की ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें, सत्यमेव जयते हिट हो चुकी है। साथ ही जॉन अब्राहम की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
दिसंबर 2018 का हंगामा- अजय देवगन स्टाइल में दबंग एंट्री- जबरदस्त लुक
खास बात है कि फिल्म ने अपना बजट भी पार कर लिया है और अब मुनाफा कमा रही है। सत्यमेव जयते 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। अक्षय कुमार की गोल्ड से क्लैश के बावजूद सत्यमेव जयते ने शानदार प्रदर्शन किया है।

ए सर्टिफिकेट और कम स्क्रीन के बावजूद सत्यमेव जयते ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत रखी है। खासकर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स पर फिल्म धूम मचा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जॉन की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। जबकि समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











