Sarfira BOC Day 1 Prediction: पहले दिन इतना कमा सकती है अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा'

Sarfira BOC Day 1 Prediction

Sarfira box office collection day 1 prediction: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म सरफिरा रिलीज हो चुकी है। बता दें कि अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म पिछले तीन सालों से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाई है। ऐसे में फैन्स उम्मीद लगा रहे हैं कि यह फिल्म अक्षय के लिए कोई गुड न्यूज बनकर आए। बता दें कि फिल्म का पहले दिन के आंकड़े सामने आ गया है। अनुमान के मुताबिक फिल्म पहले दिन कितना कमा सकती है।

क्या कहते हैं तरण आदर्श

ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक तरण आदर्श का कहना है कि सरफिरा को लेकर हाइप थोड़ी कम है। फिल्म को लेकर प्रोमोशन भी नहीं किया गया है। यह अब सिर्फ वर्ल्ड ऑफ माउथ फिल्म है।

वहीं ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा चल सकती है। उनका कहना है कि अक्षय की फिल्म मिशन मंगल (2019) टॉयलेट: एक प्रेम कथा (2017) और पैडमैन (2018) में रिलीज हुई थी। इन फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिला था। यह फिल्म भी कुछ उसी जोन में है। तो कह सकते हैं कि फिल्म अच्छा परफॉर्म कर सकती है।

दो बड़ी फिल्मों का टकराव
बता दें कि एक तरफ जहां अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा (Sarfira) रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 (Indian 2) रिलीज हुई है। इन दिनों ही फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म पहले दिन 2 से 3 करोड़ रुपये कमा सकती है। अब देखना ये होगा कि अक्षय कुमार की फिल्म इंडियन 2 को मात दे पाएगी या नहीं।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो अक्षय कुमार (वीर) एक किसान के बेटे के रूप में नजर आते हैं। जिसके विचार अपने पिता से मेल नहीं खाते हैं, लेकिन पायलेट की नौकरी करने वाले वीर के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। वह जुनून में गांव वापस आ जाते हैं। वह यह विश्वास लेकर आते है कि वह हर किसी को हवाई यात्रा करवा सकते हैं। अब कैसे उन्होंने इस सपने को पूरा किया इसे देखने के लिए आप सिनेमाघरों में सरफिरा देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X