इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर डेब्यू - बैक 2 बैक दो 100 करोड़ी फिल्मों के साथ सारा अली खान

सारा अली खान बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार डेब्यू करने वाली थी ये तो सब जानते थे। लेकिन अब सारा अली खान बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर डेब्यू करने जा रही हैं। सारा अली खान केदारनाथ के साथ अपना डेब्यू करेंगी। फिल्म का ट्रेलर सबको शानदार लगा है और ये तय है कि फिल्म 100 करोड़ की कमाई आराम से पार कर लेगी। केदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

लेकिन सारा बॉक्स ऑफिस पर अपने जलवे दोबारा बिखेरेंगी, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की सिंबा के साथ। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और इतनी बड़ी फिल्म 100 करोड़ का हिस्सा ना हो इसका तो सवाल ही नहीं उठता। कुल मिलाकर 2019 के सारे डेब्यू अवार्ड्स सारा अली खान अपनी झोली में करने वाली हैं।

sara-ali-khan-to-have-a-blockbuster-debut-with-two-back-back-100-crore-films

jkb जब अमृता सिंह से उनकी बेटी के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, "मैंने उसे हमेशा ये सलाह दी है कि अपना बेस्ट देना चाहिए। खूब मेहनत से काम करो, अपने दिमाग से काम करो और हमेशा ज़मीन से जुड़े रहो।" गौरतलब है कि अमृता सिंह सारा अली खान के डेब्यू को लेकर काफी सतर्क थीं।

जहां खबरें थीं कि सारा अली खान, करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी वहीं उन्होंने अपनी बेटी के लिए अभिषेक कपूर की फिल्म का चयन किया। वो नहीं चाहती थीं कि सारा किसी फिल्म में केवल नाच गाना करके रह जाए। अब तो सारा आते ही बॉक्स ऑफिस क्वीन बनने की तैयारी कर रही हैं।

मिलिए बॉलीवुड के यंग 100 करोड़ क्लब से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X