रणबीर कपूर की संजू का वर्ल्डवाइड कलेक्शन छप्पर फाड़ के: 500 करोड़ क्लब में दनदनाती एंट्री
रणबीर कपूर स्टारर संजू दनादन कमाई कर रही है ये तो सबको पता है। फिल्म ने अब तक लगभग 265 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म ने ओवरसीज़ में लगभग 105 करोड़ की नेट कमाई की है। कुल मिलाकर जोड़ा जाए तो फिल्म ने 445 करोड़ की कुल ग्रॉस कमाई कर डाली है। यानि कि कल या परसों तक फिल्म आधिकारिक रूप से 500 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है।
इसी के साथ संजू, सबसे ज़्यादा कमाने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। और वो भी 10वें नंबर पर। बहुत जल्द ही फिल्म आमिर खान की धूम 3 और दीपिका पादुकोण की पद्मावत को भी पीछे छोड़ देगी। वहीं भारत में भी फिल्म लगभग 350 करोड़ तक की कमाई करेगी ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

संजू के साथ रणबीर कपूर ने बाहुबली के बाद सबसे तेज़ 200 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि सलमान खान की सुलतान और आमिर खान की दंगल भी इस लिस्ट में शामिल है।
[संजू की 10 MISTAKES]
लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि दंगल और सुलतान दोनों ही हॉलीडे रिलीज़ थी। लेकिन रणबीर कपूर ने ये रिकॉर्ड बिना किसी छुट्टी के इतनी कमाई की है।
रणबीर कपूर ने अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है ये आपको संजू के हर सीन में दिखाई देगा। फिल्म इतने शानदार तरीके से लिखी गई है कि हर सीन में रणबीर कपूर को चमकने का मौका दिया गया है।
अब देखना है कि रणबीर कपूर और किन किन फिल्मों को पीछे छोड़ते हैं। मिलिए बॉलीवुड की ऑल टाइम सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों से -


Click it and Unblock the Notifications
