BOX OFFICE पर तीसरे वीकेंड संजू का वापस कमबैक, सलमान खान की सुलतान को भी कर दिया KICK!
रणबीर कपूर स्टारर संजू एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है और रिलीज़ के तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने एक और धमाका कर दिया है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन पहुंच चुका है लगभग 304-305 करोड़ और इसके साथ ही राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने सलमान खान की सुलतान और दीपिका पादुकोण की पद्मावत को पीछे छोड़ दिया है।
शनिवार को ही करीब 6.75 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी थी। और अब फिल्म का अगला टार्गेट होगी सलमान खान स्टारर बजरंगी भाईजान जिसका लाइफटाइम कलेक्शन है 321 करोड़। हालांकि तीसरे हफ्ते के साथ संजू अब सिंगल डिजिट में सिमट चुकी है।

माना जा रहा है कि फिल्म रविवार को 7 - 8 करोड़ के बीच की कमाई कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, दिलजीत दोसान्ज्ह की सूरमा को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है जिससे संजू के पास कमाई का अवसर है। इसलिए इस हफ्ते ही फिल्म के पास मौका है।
क्योंकि 20 जुलाई को श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही धड़क में दिखाई देंगे। जिसका काफी असर संजू पर पड़ेगा।
संजू बॉलीवुड के 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सातवीं फिल्म है। इससे पहले दंगल, पीके, बजरंगी भाईजान, सुलतान, टाईगर ज़िंदा है और पद्मावत इस क्लब का हिस्सा बन चुके हैं।
जानिए यंग स्टार्स के बॉक्स ऑफिस का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications












