BOX OFFICE: 'संजू' की धमाकेदार ओपनिंग, 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे रणबीर कपूर!
Recommended Video

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म संजू शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। जिन लोगों ने फिल्म देखा वह रणबीर कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही फिल्म का कंटेंट भी दमदार माना जा रहा है। यह बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है।
First REVIEW: ब्लॉकबस्टर है रणबीर कपूर की 'संजू'- जबरदस्त कहानी
बता दें, 12 सालों में रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है 2013 में ये जवानी है दिवानी। फिल्म 188 करोड़ के धमाकेदार कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर रही थी। बहरहाल, संजू से रणबीर अपनी 5 साल पुरानी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

ट्रेड पंडितों की मानें तो संजू के क्रेज को देखते हुए यह 2018 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। वहीं, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 250 से 300 करोड़ तक भी पहुंच सकती है। कोई शक नहीं कि राजकुमार हिरानी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।
यहां जानें रणबीर कपूर का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications