जिद पर अड़कर सुपरस्टार को किया कास्ट, एक्ट्रेस के लिए खरीदी 600 साड़ियां, बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान

Box Office Hit Story: ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास ने पूरे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि बंगाली,तेलुगु और तमिल के अलावा कई अन्य भाषाओं में बनाया जा चुका है। भारत और पाकिस्तान को मिलाकर इस फिल्म के अभी तक तकरीबन 22 रीमेक बन चुके हैं।
शाहरुख खान को देवदास बनाना चाहते थे भंसाली
लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान को जबरदस्ती कास्ट किया गया था। दरअसल शाहरुख खान की छवि एक कॉल एक्टर के तौर पर थी और वह अपने रोमांटिक अंदाज के लिए भी काफी पसंद किए जाते थे। इसीलिए संजय लीला भंसाली उनको देवदास बनाना चाहते थे और यह सुनते ही शाहरुख ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था।
बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका
शाहरुख खान इस बात का खुद खुलासा कर चुके हैं कि वह इस फिल्म को पहले रिजेक्ट कर चुके थे। क्योंकि उनको ऐसा लगा कि वह देवदास की भूमिका निभाने के लिए एक सही एक्टर नहीं है। हालांकि संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास ने रिलीज के बाद हर तरफ तहलका मजा दिया था और शाहरुख खान के करियर के लिए भी यह फिल्म काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हुई।
शाहरुख खान ने किया खुलासा
शाहरुख खान इस स्विट्जरलैंड में लोकानो फिल्म फेस्टिवल में खुद इस बात का खुलासा किया था कि किस तरीके से भंसाली ने उनको इस फिल्म और देवदास के किरदार को निभाने के लिए जबरदस्ती मनाया था। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो एक शराबी होता है और किसी लड़की से किया हुआ वादा नहीं निभाता है और उसको छोड़कर चला जाता है।
देवदास जैसी लगती है आंखे
शाहरुख खान बताते हैं कि भंसाली चाहते थे कि मैं देवदास में काम करूं। भंसाली ने मुझे कहा था कि मैं यह फिल्म आपके साथ ही बनाऊंगा क्योंकि आपकी आंखें देवदास की तरह दिखती है। मैं किसी को भी इस फिल्म में कास्ट नहीं करूंगा और एक साल तक उन्होंने ऐसा ही किया। फिर 1 साल बाद मैंने उनसे कहा कि ठीक है अगर आपको मेरी आंखें देवदास जैसी लगती है तो मैं यह फिल्म करने के लिए तैयार हूं।
फिल्म के लिए हुए ऐसे ऐसे खर्चे
संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को बनाने के लिए काफी सारा पैसा लगाया था और खासतौर पर चंद्रमुखी का कोठा बनाने के लिए उन्होंने 12 करोड़ खर्च कर दिए थे। पारो का महल बनाने के लिए उन्होंने 3 करोड़ का खर्चा किया। यहां तक की ऐश्वर्या की खूबसूरती को और निखारने के लिए उन्होंने उनके लिए 600 से ज्यादा साड़ी भी खरीदी थी।


Click it and Unblock the Notifications
















