4 करोड़ के बजट में बनकर इस एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, फ्लॉप एक्टर की चमकी किस्मत

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई कम बजट में फिल्में बनी है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कम बजट की फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसने एक फ्लॉप एक्टर की किस्मत चमका दी। दरअसल हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर के भाई संजय कपूर की।
संजय कपूर ने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम से बॉलीवुड डेब्यू किया। उनकी डेब्यू फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इसी साल उनके हाथ एक फिल्म लगी जिससे कि वह रातों-रात स्टार बन गए। दरअसल इस फिल्म का नाम राजा था। इस फिल्म में संजय कपूर के अपोजिट माधुरी दीक्षित नजर आई।
संजय कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म राजा को 2 जून 1995 में रिलीज किया गया था। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और दर्शकों द्वारा इसे काफी प्यार मिला। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्क्रीन अवार्ड दिया गया।
कुछ खबरों के अनुसार माधुरी दीक्षित और संजय कपूर की इस फिल्म को 4.25 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 34.68 करोड़ की कमाई कर डाली थी। इस एक फिल्म से संजय कपूर रातों-रात स्टार बन गए थे और उन पर से फ्लॉप का टैग है गया था।


Click it and Unblock the Notifications
