BOX OFFICE: संजय दत्त की कमबैक फिल्म.. लेकिन बेहद ठंडी ओपनिंग!
Recommended Video

Bhoomi FIRST DAY COLLECTION | Sanjay Dutt | Aditi Rao Hydari | FilmiBeat
संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' को काफी जोरशोर के साथ रिलीज किया गया। लेकिन अफसोस फिल्म को ना दर्शकों से वाहवाही मिली.. ना ही समीक्षकों ने पसंद किया। फिल्म की कहानी और खराब डाइरेक्शन पर काफी सवाल उठाए गए।
बहरहाल, उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन.. यानि की शुक्रवार को महज 2.25 करोड़ की कमाई की। संजय दत्त की कमबैक फिल्म के हिसाब से देखें तो यह निराशाजनक है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर फिल्म की कमाई थोड़ी बहुत ही बढ़ने की उम्मीद है। बता दें, फिल्म 32 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिलहाल फिल्म का हिट होना काफी मुश्किल दिखता है।
यहां देंखे सितंबर में रिलीज फिल्मों की रिपोर्ट कार्ड-


Click it and Unblock the Notifications











