BOX OFFICE: 'सनम रे' की ओपनिंग.. पहले दिन ही 'फितूर' को किया पीछे!
[बॉक्स ऑफिस] पुलकित सम्राट, यमी गौतम और उर्वशी रौतेला की फिल्म 'सनम रे' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें सनम रे की ओपनिंग खास नहीं रही।
दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन उम्मीद के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली। हालांकि सनम रे के साथ ही रिलीज हुई फिल्म 'फितूर' ओपनिंग के मामले में सनम रे से पीछे रह गई।
ALERT: 'रईस' vs 'सुल्तान'.. बॉक्स ऑफिस पर होकर रहेगी यह टक्कर!
सनम रे ने पहले दिन 5.04 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि वीकेंड में यह बढ़कर 7 करोड़ तक जा सकती है। फिल्म की कुल बजट 18 करोड़ की है। लिहाजा, अब फिल्म हिट हो या न हो, ऐवरेज तो हो ही जाएगी।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications















