सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस: 8 सालों के बाद बैक टू बैक अक्षय कुमार की 2 फिल्में फ्लॉप, सबसे कम कमाई का रिकॉर्ड
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर काफी औसत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने उम्मीद से काफी धीमी शुरुआत ली है। 10.70 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद, फिल्म अपने पहले वीकेंड तक 39.40 करोड़ तक का कलेक्शन कर पाई है, जो कि फिल्म के बजट के हिसाब से काफी कम है। रविवार को फिल्म ने 16.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन सोमवार से फिल्म का रास्ता मुश्किल होने वाला है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकता है। फिल्म के बजट और कमाई को देखा जाए तो यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल होने वाली है। फिल्म का बजट 300 करोड़ के लगभग का बताया जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार और बाकी कलाकारों की फीस भी शामिल है।

ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 400 करोड़ का कलेक्शन करना था। लेकिन फिल्म मुश्किल से 60-70 करोड़ तक पहुंच पाएगी। पहले बच्चन पांडे और अब पृथ्वीराज के साथ, अक्षय कुमार के खाते में लगभग 8 सालों के बाद फ्लॉप फिल्में आई हैं।
2021 में आई 'बेल बॉटम' को यदि ना शामिल करें, तो इससे पहले अक्षय की आखिरी फ्लॉप थी- बॉस, जो 2013 में आई थी। इसके बाद रिलीज हुई अक्षय की सभी फिल्में एवरेज, हिट या सुपरहिट रही हैं। बेल बॉटम कोविड के समय पर रिलीज हुई थी, लिहाजा, फिल्म को बहुत ही कम स्क्रीन मिली थी।
यहां देंखे अक्षय कुमार की पिछले 12 साल में आई फ्लॉप फिल्में-

बॉस (2013)
70 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन एंथनी डिसूजा ने किया था।

वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई दोबारा (2013)
85 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी इस फिल्म ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान खान, सोनाक्षी सिन्हा दिखे थे।

जोकर (2012)
फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट का 47 करोड़, जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 20 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह सुपरफ्लॉप रही थी।

पटियाला हाउस (2011)
अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म का बजट था 30 करोड़।

थैंक यू (2011)
अक्षय कुमार, इरफान, सुनील शेट्टी, बॉबी देओल, सोनम कपूर स्टारर इस फिल्म का बजट 61 करोड़ था। जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 46 करोड़ का कलेक्शन किया था।

एक्शन रिप्ले (2010)
40 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 29.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदारों में थे।

ब्लू (2009)
100 करोड़ से भी ऊपर के बजट पर बनी इस फिल्म ने सिर्फ 38.55 करोड़ का बिजनेस किया था। वर्ल्डवाइड फिल्म 75 करोड़ कमा पाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त और लारा दत्ता लीड रोल में थे।


Click it and Unblock the Notifications