बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', 2022 में अक्षय कुमार की दूसरी बड़ी फ्लॉप

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 56 करोड़ तक का कलेक्शन किया है और इसी के साथ यह सुपर फ्लॉप साबित हो चुकी है। फिल्म को दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं, जिस वजह से कई जगहों पर इसके शोज भी कैंसिल कर दिये गए।

ट्रेड पंडितों की मानें तो 300 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 60-62 करोड़ तक पहुंच सकता है। बता दें, साल 2022 में अक्षय कुमार की दो फिल्में आई हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई है।

samrat-prithviraj-proved-a-box-office-disaster-akshay-kumar-s-2nd-big-flop-in-2022

इससे पहले मार्च में रिलीज हुई 'बच्चन पांडे' भी 50.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ्लॉप रही थी। वहीं, अब सम्राट पृथ्वीराज ना सिर्फ अक्षय कुमार के करियर की, बल्कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में साबित हो चुकी है। सैटेलाइट, म्यूजिक आदि राइट्स बेचने के बाद भी निर्माताओं को भारी भरकम नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि यशराज बैनर के अंदर रिलीज हुई पिछली कई फिल्में फ्लॉप ही रही हैं। सम्राट पृथ्वीराज से पहले जयेशभाई जोरदार, बंटी और बबली 2.. सभी फ्लॉप रही थीं।

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म

बच्चन पांडे और अब पृथ्वीराज के साथ, अक्षय कुमार के खाते में लगभग 8 सालों के बाद फ्लॉप फिल्में आई हैं। 2021 में आई 'बेल बॉटम' को यदि ना शामिल करें, तो इससे पहले अक्षय की आखिरी फ्लॉप थी- बॉस, जो 2013 में आई थी।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

पृथ्वीराजका बजट 300 करोड़ के लगभग का बताया जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार और बाकी कलाकारों की फीस भी शामिल है।ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 400 करोड़ का कलेक्शन करना था। लेकिन फिल्म मुश्किल से 60 करोड़ तक पहुंच पाई।

2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में

2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में

सम्राट पृथ्वीराज के अलावा इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल है-

धाकड़- 2 करोड़
जर्सी- 20.50 करोड़
हीरोपंती 2- 26.50 करोड़
जयेशभाई जोरदार- 17.50 करोड़
अनेक- 7.50 करोड़

2022 की हिट फिल्में

2022 की हिट फिल्में

वहीं, इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल रही- द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2 और हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X