सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस: ओपनिंग के साथ धराशाई हुए अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन से हारे पहले दिन की जंग

अक्षय कुमार स्टारर सम्राट पृथ्वीराज रिलीज़ हो चुकी है और ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस को निराश कर चुकी है। फिल्म ने 3 जून, शुक्रवार को लगभग 10.5 करोड़ की ओपनिंग की है जो इस साल अक्षय कुमार की सबसे निराशाजनक ओपनिंग कही जाएगी। गौरतलब है कि होली पर रिलीज़ हुई उनकी फिल्म बच्चन पांडे ने भी 13.5 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

दिलचस्प ये है कि बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी और फिल्म ने केवल 50 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। वहीं सम्राट पृथ्वीराज के लिए जमकर प्रमोशन करने के बावजूद, अक्षय कुमार, फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छे दिन नहीं ला पाए हैं।

samrat-prithviraj-box-office-opening-day-1-friday-june-3-akshay-kumar-fails-to-beat-kartik-aaryan

अब फिल्म के लिए पहला वीकेंड, पूरी तरह वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं जिससे ये साफ है कि अक्षय कुमार के लिए सम्राट पृथ्वीराज की बॉक्स ऑफिस यात्रा मुश्किल होने वाली है।

एडवांस बुकिंग से ही निराशाजनक रिपोर्ट्स

एडवांस बुकिंग से ही निराशाजनक रिपोर्ट्स

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स के साथ ही खबर काफी अच्छी नहीं थी। पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने लगभग 4.5 करोड़ रूपये Gross कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की रेंज भी फिलहाल इतनी ही बताई जा रही है। इसलिए अक्षय कुमार को आने वाले दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।

कार्तिक आर्यन से हारे पहली जंग

कार्तिक आर्यन से हारे पहली जंग

अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज की पहली जंग थी कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 के साथ। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 14 करोड़ की ओपनिंग दी थी। वो भी तब जब फिल्म से केवल 10 करोड़ की ओपनिंग के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म से हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने रखे। अब अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन से ओपनिंग की जंग तो हार ही चुके हैं, देखना है कि वीकेंड पर सम्राट पृथ्वीराज तेज़ी पकड़ पाती है या नहीं।

भाषाओं में भी निराशाजनक

भाषाओं में भी निराशाजनक

पृथ्वीराज को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज़ किया गया है। लेकिन दोनों ही भाषाओं में फिल्म ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। तमिल में फिल्म ने पहले दिन फिल्म ने केवल 2 लाख की कमाई की है और इतने ही आंकड़े तेलुगू की कमाई के भी हैं। तमिल में सम्राट पृथ्वीराज, कमल हासन की विक्रम के साथ क्लैश हो रही है वहीं तेलुगू में अदिवि सेश की फिल्म मेजर के साथ।

मेजर फिल्म के हिंदी आंकड़े

मेजर फिल्म के हिंदी आंकड़े

वहीं अगर मेजर फिल्म के हिंदी प्रदर्शन की बात करें तो जहां सम्राट पृथ्वीराज ने तेलुगू में 20 लाख की ओपनिंग दी है वहीं महेश बाबू की प्रोड्यूस की हुई अदिवि सेश की तेलुगू फिल्म मेजर ने हिंदी में 1 करोड़ की ओपनिंग दी है। माना जा रहा है कि फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ इतना शानदार है कि वीकेंड पर हिंदी कमाई पर भी इसका अच्छा खासा असर दिखाई देगा।

ओपनिंग के साथ ऑक्यूपेंसी

ओपनिंग के साथ ऑक्यूपेंसी

सम्राट पृथ्वीराज ने ओपनिंग के साथ ही थिएटर में बेहद कम ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। फिल्म ने शुक्रवार, 3 जून को केवल 19 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में ये आंकड़ा 14 प्रतिशत रहा और रात के शो तक केवल 28 प्रतिशत ही पहुंच पाया। जिससे ये साफ है कि पहले दिन, दर्शकों ने सम्राट पृथ्वीराज को पूरी तरह से नकार दिया।

20 - 25 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी

20 - 25 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी

अगर अलग अलग शहरों की बात करें तो हर जगह, पहले दिन पृथ्वीराज की ऑक्यूपेंसी 15 - 20 प्रतिशत के आसपास ही रही। केवल जयपुर में ये आंकड़ा 25 प्रतिशत और दिल्ली में 22 प्रतिशत और लखनऊ में 23 प्रतिशत रहा। वहीं चेन्नई में चल रहे 32 शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत के करीब रही। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो सम्राट पृथ्वीराज, छोटे शहरों में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर चुकी है और इसका असर जल्दी ही फिल्म के आंकड़ों पर दिखेगा।

लगभग 5000 स्क्रीन पर रिलीज़

लगभग 5000 स्क्रीन पर रिलीज़

सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म कुल 4950 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है जिनमें 1200 स्क्रीन ओवरसीज़ हैं और बाकी भारत में। भारत में फिल्म हिंदी में 3550 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है वहीं 200 स्क्रीन पर तमिल - तेलुगू में रिलीज़ हुई है।

बहुत ही बड़ा बजट

बहुत ही बड़ा बजट

पृथ्वीराज भव्य स्तर पर बनाई गई फिल्म है और माना जा रहा है कि फिल्म का बजट 300 करोड़ के आस पास है। लेकिन जिस हिसाब ने फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ओपनिंग की है, उस हिसाब से इतना बड़ा बजट, बॉक्स ऑफिस पर निकाल पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। देखना है कि आने वाले दिन में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X