Sam Bahadur Box Office Day 2- 'एनिमल' के सामने 'सैम बहादुर' ने दूसरे दिन मारी उछाल, विक्की कौशल की...

sam bahadur, box office, vicky kaushal

Sam Bahadur Box Office Day 2- सैम बहादुर को लेकर काफी समय से चर्चा थी और जब फिल्म रिलीज हुई तो इसका क्लैश एनिमल के साथ हो गया। बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती दिन में मेघना गुलज़ार निर्देशित इस फिल्म को रणबीर कपूर की एनिमल कंपटीशन का सामना करना पड रहा है।

अपने पहले दिन करीब 6.25 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली विक्की कौशल की इस फिल्म ने दूसरे दिन कुछ उछाल मारी है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे दिन यानि को सैम बहादुर ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

दूसरे दिन करीब 50 प्रतिशत उछाल के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 46 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके बाद अब ऐसा कहा जा रहा है कि इसका वीकेंड अच्छा होने की पूरी उम्मीद है।

दूसरी ओर एनिमल ने कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। विक्की कौशल की इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि उनका किरदार काफी लाजवाब है और उन्होने बेतरीन अभिनय किया है।

फिल्म में विक्की कौशल ने भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है, जिसमें सान्या मल्होत्रा ​​और फातिमा सना शेख भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जाहिर सी बात है कि अगर एनिमल के साथ सैम बहादुर का क्लैश ना होता तो फिल्म काफी दमदार बिजनेस करने वाली थी।

लेकिन धीरे धीरे ही सही ये फिल्म काम करेगी और आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। विक्की कौशल की तरफ से फिलहाल इन आंकड़ों और बॉक्स ऑफिस पर को लेकर रिएक्शन नहीं आया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि वीकेंड तक फिल्म 30-40 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X