Sam Bahadur Box Office Day 1- 'एनिमल' के सामने 'सैम बहादुर' ने पहले दिन ही तोड़ा दम, सिर्फ इतने करोड़...

Sam Bahadur Box Office Day 1- दिसंबर के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई। रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर.. हालांकि जो पहले दिन के कलेक्शन्स निकलकर सामने आए हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं।
एनिमल के मुकाबले विक्की कौशल की सैम का बहादुर की हालत काफी खराब है। Sacnilk.com की रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की कौशल की इस फिल्म ने पहले दिन माज्ञ 5.50 करोड़ की कमाई की है। ये कमाई सिर्फ भारत की है जबकि एनिमल ने कुल 61 करोड़ का बिजनेस पहले दिन किया है।
काफी समय से चर्चा थी एनिमल के आगे विक्की कौशल की सैम बहादुर खड़ी हो सकेगी या नहीं? कलेक्शन के हिसाब से सैम बहादुर काफी पीछे हैं। सैम बहादुर के हिंदी संस्करण की बात करें तो शुक्रवार को कुल 29.18% की ऑक्यूपेंसी थी।
यही कारण है कि फिल्म शानदार होने के बाद भी खास कमाई नहीं कर पाई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी, ''सैम बहादुर शुक्रवार पहला दिन... अपडेट: शाम 7 बजे... #PVRInox: 2.80 करोड़ Cinepolis: 60 लाख कुल: 3.40 करोड़।"
हालांकि ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि सैम बहादुर दूसरे सप्ताह रफ्तार पकड़ सकती है क्योंकि तब तक लोग एनिमल देख चुके होंगे। हालांकि विक्की कौशल की इस फिल्म को लोगों के द्वारा शानदार रिव्यू मिले हैं।
विक्की कौशल ने सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है और उनकी तरह लगने के लिए काफी मेहनत की है। विक्की के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हैं जो कि उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि फातिमा सना शेख ने पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि एनिमल के सामने ये किस तरह सर्वाइव करती है और कितनी टक्कर रणबीर कपूर की फिल्म को देती है...


Click it and Unblock the Notifications











