Sam Bahadur Box Office Day 4:एनिमल की आंधी में सैम बहादुर का कमाल,धीरे-धीरे पार किया करोड़ो का आकंड़ा

Sam Bahadur Box Office Day 4: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के साथ रिलीज हुई। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिला। ऐसे में एनिमल की आंधी के बीच सैम बहादुर भी धीरे-धीरे अच्छा कलेक्शन कर रही है। दर्शकों को विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर पसंद आ रही है।
सैम बहादुर का बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन का कलेक्शन-
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबित सैम मानेकशॉ की बायॉग्राफिकल फिल्म 'सैम बहादुर' ने 6.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और रविवार को इसने 10.3 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी सोमवार को 'सैम बहादुर' की कमाई काफी नीचे आ गिरी है। 'सैम बहादुर' ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। करीब 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में 29.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3 दिनों में 35.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडिया में फिल्म ने तीन दिनों में 30.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 'सैम बहादुर' ने वर्ल्डवाइड चार दिनों में 40 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है।
एनिमल की बॉक्स ऑफिर पर चौथे दिन का कलेक्शन-
वहीं अगर हम एनिमल की बात करें तो, फिल्म एनिमल ने शुक्रवार 1 दिसंबर को रिलीज के दिन से लेकर अब तक अपना रुआब बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रखा है। फिल्म ने पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये कमाकर धमाकेदार ओपनिंग की थी और रिलीज के दूसरे दिन 66.27 करोड़ रुपये कमाई की थी। एनिमल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 39 करोड़ का मेगा कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 137.73 करोड़ कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications
