Box Office:रिलीज के पांचवे दिन 'सैम बहादुर' फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी, तो 'एनिमल' ने भी बना दिया रिकॉर्ड

sam bahadur, animal, Box Office

Box Office Report: साल 2023 सिनेमाजगत के लिए एक शानदार साल रहा है, कई सारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल अच्छा कलेक्श किया है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी है। दोनों फिल्मों को दर्शकों काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में करोड़ो में कलेक्शन कर रही हैं।

रिलीज के पाचवें दिन सैम बहादुर का कलेक्शन-

1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। दर्शकों के साथ साथ बॉलीवुड के कई सितारें फिल्म को लेकर अच्छा रिव्यू दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड कर रही हैं।

पहले दिन फिल्म ने छह करोड़ 25 लाख से शुरुआत की। इसके बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमशः 9 करोड़ और 10.3 करोड़ का बिजनेस किया। वीकडेज पर भी फिल्म की पकड़ बरकरार है। सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने कुल 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 32.55 करोड़ हो गई है।

रिलीज के पांचवे दिन एनिमल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' भी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होते ही फिल्म को लेकर हर तरफ एक अलग ही क्रेज देखने को मिला। रश्मिका मंदाना, रणबीर, बॉबी देओल और अनिल कपूर की एक्टिंग को बहुत ज्यादा फैंस का प्यार मिला।

रिलीज होते ही फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई शुरू कर दी। पहले दिन इसने 63.8 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, शनिवार को 66.27 करोड़, रविवार को 71.76 करोड़ और सोमवार को 43.96 करोड़ की कमाई की। फिर मंगलवार को फिल्म ने 38.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 283.74 करोड़ हो गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X