#Kundali: एक सलमान....दो फिल्म....56 दिन और कमाई 800 करोड़!
सलंमान खान की ट्यूबलाइट और प्रभास की बाहुबली 2 एक साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर दंगा करने वाली हैं। क्योंकि केवल ये दो फिल्में मिलकर बॉक्स ऑफिस को 800 करोड़ की कमाई कर के देंगे!
बॉलीवुड में 365 दिन और 52 हफ्तों का गणित बहुत ही दिलचस्प रहता है। केवल चंद दिनों से बॉक्स ऑफिस का सारा का सारा मामला इधर से उधर हो जाता है और ऐसा ही कुछ होगा आने वाले 56 दिनों में।
दरअसल, फिलहाल लोगों को दो ही फिल्मों का इंतज़ार है - प्रभास की बाहुबली और सलमान खान की ट्यूबलाइट और ये दोनों ही फिल्में मिलकर 2017 के बॉक्स ऑफिस का सारा गणित बदल देंगी।

प्रभास स्टारर बाहुबली 2 रिलीज़ हो रही है 28 अप्रैल 2017। इस दिन पूरे देश को एक ही सवाल का जवाब मिलेगा, जो पहले ही लीक हो चुका है - कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा! हालांकि ये सच है या झूठ, ये भी केवल इसी दिन पता चलेगा।
जिस लेवेल की फिल्म बाहुबली है, कम से कम 50 दिन तो ये आराम से बॉक्स ऑफिस पर टिकेगी। फिर ठीक 56 दिन बाद धमाका होगा भाईजान की ईदी का। ट्यूबलाइट कई मायनों में दिलचस्प फिल्म है। सबसे मज़ेदार तो ये कि फिल्म में इसलिए शाहरूख का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
अब ये दोनों फिल्में मिलाकर बॉक्स ऑफिस को कम से कम 800 करोड़ की कमाई करके देने वाली है। जहां बाहुबली से कम से कम 450 - 500 करोड़ का दांव लगा है वहीं ट्यूबलाइट पर 300 - 350 करोड़ का दांव लगा है।
वहीं ये दोनों फिल्में इन टॉप 20 WORLDWIDE बॉक्स ऑफिस की लिस्ट में भी शामिल होने वाली हैं -


Click it and Unblock the Notifications