Tiger 3: सिनेमाघरों में 24*7 चलेगी सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म, एडवांस बुकिंग में धमाकेदार कमाई

Tiger 3 Advance Booking Report: यशराज फिल्म्स की 'टाइगर 3' के शो सिनेमाघरों में 24x7 चलने के लिए तैयार हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म की भारी मांग के कारण नई दिल्ली और मिडिल ईस्ट के सिनेमाघर इस फिल्म को चौबीसों घंटे चलाने वाले हैं।
अहमदाबाद के सिनेस्टार मिनीप्लेक्स ने नए साल के बड़े दिन, जो लक्ष्मी पूजा के बाद पड़ता है, सुबह 2 बजे से टाइगर 3 की स्क्रीनिंग शुरू करने का फैसला किया है। वहीं, ओवरसीज की बात की जाए, तो मिडिल ईस्ट में मिर्डिफ़, दुबई में वॉक्स सिनेमा जैसे थिएटर पहला शो रात 12.05 बजे फिल्म चलाएंगे और नखील मॉल, रियाद, सऊदी अरब रात 2 बजे से टाइगर 3 चलाएंगे।
24 घंटे चलेंगे टाइगर 3 के शोज
एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, "हम देश भर के कई सिनेमाघरों में सोमवार 13 नवंबर से टाइगर 3 को 24x7 देखेंगे, जो कि लक्ष्मी पूजा के बाद नए साल की बड़ी छुट्टी है। फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदर्शकों की ओर से ऐसा करने की जोरदार मांग आ रही है।''
सूत्र कहते हैं, "दिल्ली भारत का पहला शहर है जिसने चौबीसों घंटे टाइगर 3 दिखाना शुरू किया है। मिडिल ईस्ट के थिएटर भी रविवार से ऐसा कर रहे हैं। वाईआरएफ को अगले कुछ दिनों में टाइगर 3 के लिए देश भर से इस मांग में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि लोग अच्छा सिनेमा देखना चाहते हैं और टाइगर 3 इस साल की एक धमाकेदार रिलीज़ है!"
एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ की कमाई
बता दें, फिल्म एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 अब तक सभी दिनों का मिलाकर 10 करोड़ तक का बिजनेस कर चुकी है। देशभर के नेशनल चेन्स (पीवीआर आईनॉक्स, सिनेपॉलिस) में अब तक 1,02,474 टिकट बिक चुके हैं। कोई शक नहीं कि टाइगर और जोया को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, जिसका नतीजा टिकट खिड़की पर भी देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications