BOX OFFICE: 2019 में सलमान खान और 600 करोड़ ताबड़तोड़ कलेक्शन!
2018 में भले ही सलमान खान की एक ही फिल्म रिलीज हो रही है- रेस 3। लेकिन अगले साल यानि की 2019 में सलमान की दो फिल्में फाइनल हो चुकी हैं। जी हां, अगले साल ईद भी सलमान की और क्रिसमस भी।
सलमान की फिल्म 'भारत'- ब्लॉकबस्टर की तैयारी- यहां जानें DETAILS
टाईगर जिंदा है की सफलता को देखते हुए शायद सलमान खान और उनके निर्माताओं ने समझ लिया कि क्रिसमस पर भी सलमान की फिल्म धमाका कर सकती है। लिहाजा, किक 2 के लिए साजिद नाडियाडवाला ने 2019 क्रिसमस लॉक कर दिया।

जबकि ईद पर आ रही है अली अब्बास जफर की 'भारत'। बॉक्स ऑफिस के नजरिए से देखा जाए तो 2019 सलमान खान के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। दोनों फिल्में सुपर बिग बजट हैं और काफी स्तर पर बनाया जा रहा है। लिहाजा, फैंस को उम्मीदें भी ज्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications