'300 करोड़ क्लब' के KING बने सलमान खान.. कोई नहीं है टक्कर में!
Recommended Video

300 करोड़ क्लब में दंगल की एंट्री के साथ आमिर खान और सलमान खान दोनों दो दो फिल्मों के साथ बराबरी पर आ गए थे। आमिर की पीके और दंगल.. जबकि सलमान खान की सुल्तान और बजरंगी भाईजान। लेकिन यह फाइनल हो चुका है कि सलमान की टाईगर जिंदा है भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।
2019 की सबसे धमाकेदार फिल्म.. यहां देंखे FIRST LOOK
अली अब्बास जफर की टाईगर ज़िंदा है 272 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि फिल्म के पास अभी कमाने के लिए 15 दिनों से ज्यादा का समय है। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह सलमान की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।

वहीं, सलमान के टक्कर में सिर्फ आमिर खान हैं.. जो सीधे 2018 की दिवाली पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ आ रहे हैं। खास बात है कि उससे पहले सलमान की रेस 3 भी रिलीज हो रही है। यानि की सलमान 300 करोड़ क्लब में अपनी बढ़त बनाए रख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications