BOX OFFICE: सलमान- शाहरूख- अक्षय कुमार.... 14 सालों बाद.. बराबर का मौका!
साल 2017 में सलमान खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन.. चारों सुपरस्टार्स की दो- दो फिल्में रिलीज हो रही है। जिनमें से शाहरूख, सलमान, अक्षय की एक- एक फिल्म रिलीज हो चुकी है.. जबकि एक- एक इस छमाही में धमाल मचाएगी।
''ट्यूबलाइट अभी चल रही है.. पैसे आ रहे हैं.. बेकार का हंगामा ना करें....''
बहरहाल, ध्यान दिला दें.. ऐसा लगभग 14 सालों के बाद हो रहा है.. जब सलमान, शाहरूख और अक्षय कुमार.. तीनों ही सुपरस्टार की एक साल में दो- दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। अक्सर अक्षय कुमार एक साल में तीन से चार फिल्में आसानी से कर जाते हैं।

लिहाजा, यह कहा जा सकता है कि 2003 के बाद अब जाकर इन तीनों सुपरस्टार्स को बॉक्स ऑफिस पर बराबर का मौका मिला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन बनते हैं बॉक्स ऑफिस किंग।
हालांकि, सलमान खान की ट्यूबलाइट फ्लॉप हो चुकी है.. लेकिन अभी भी टाईगर जिंदा है से सलमान नंबर एक बन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications