BOX OFFICE: सलमान खान vs अक्षय कुमार.. 300 नहीं, अब होगी 600 करोड़ की लड़ाई!
साल 2016 में सलमान खान और अक्षय कुमार का बोलबाला रहा। दोनों ही सितारों ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। लेकिन जहां सलमान खान की सिर्फ एक ही फिल्म आई है- सुल्तान.. वहीं, इस साल अक्षय कुमार तीन फिल्मों के साथ आ चुके हैं- एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3, रूस्तम..
[अक्षय कुमार DHAMAKA.. 'हाउसफुल 4' के साथ.. जानें DETAILS]

लेकिन हम यहां साल 2017 की बात करने वाले हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'टाईगर ज़िंदा है' का पोस्टर रिलीज किया गया है। जहां साफ लिखा है कि 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। यानि की अगले साल सलमान खान की 2 फिल्में रिलीज होने वाली है।
कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट', जो 2017 की ईद पर रिलीज होगी। दूसरी अली अब्बास जफर की 'टाईगर जिंदा है'। कोई शक नहीं कि दोनों ही फिल्में 300 करोड़ क्लब में एंट्री पाने वाली है।
यानि की साल 2017 में सलमान खान सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए 600 करोड़ कल्ब में एंट्री मारने वाले हैं। यदि ऐसा हो जाता है तो सलमान खान एक साल में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर बन जाएंगे।
वहीं, अक्षय कुमार की तीन फिल्में 2017 के लिए लाइन में लगी है- जॉलीएलएलबी 2, रोबोट 2 और क्रैक.... इनमें में जॉलीएलएलबी 2 और क्रैक आराम से 100 करोड़ पार कर सकती है। जबकि रोबोट 2 की कमाई 200 करोड़ भी पार कर सकती है। क्योंकि फिल्म में रजनीकांत हैं। बता दें, इस साल अक्षय कुमार की तीनों ही फिल्मों ने 100 करोड़ पार किया है।
यानि की साल 2017 में अक्षय कुमार एक बार फिर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाले हैं। अक्षय कुमार पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने एक साल में लगातार 3 सौ- सौ करोड़ की फिल्में दी हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो अगले साल मुख्य तौर पर सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच बॉक्स ऑफिस लड़ाई होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस का ताज किसके हाथ लगता है।


Click it and Unblock the Notifications







