सलमान खान इन 6 ब्लॅाकबस्टर फिल्मों से Box Office पर मचाएंगे धमाल- रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार !
सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान कहलाते हैं। फिल्मों और दमदार रोल की वजह से वह अपनी ये पहचान बना चुके हैं। सलमान खान की खासियत है कि वह लंबी प्लानिंग के साथ अपनी फिल्मों का निर्माण करते हैं और उनका रिलीज करते हैं। जगजाहिर है कि सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर ईद को फिक्स कर लिया है। फैंस को भी हर ईद पर सल्लू भाई की फिल्म का इंतजार रहता है। इसी तरह सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं। कुछ फिल्मों को वह साइन कर चुके हैं तो कुछ पर उन्होंने हामी भरी है। पढ़िए सलमान खान की आने वाली बड़ी फिल्में।
सलमान खान हाल में ही 'दबंग 3' और 'भारत' जैसी फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों से काफी उम्मीद थी लेकिन ये फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन फिल्मों ने बेशक करोड़ों का बिजनेस किया लेकिन कहानी और अंदाज में दम फीका रह गया।

ऐसे में सलमान खान की आने वाली फिल्मों का इंतजार ही नहीं, उनसे उम्मीदें भी ज्यादा हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी लंबी है और अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर वह अपना दमखम दिखा पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











