सलमान खान के धुंआधार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स- 300 करोड़ी फिल्मों से लेकर सबसे बड़े वीकेंड तक

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में राज कर रहे इस सुपरस्टार ने कई शानदार फिल्में दी हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं, तो कुछ फिल्में इतनी पॉपुलर की दशकों से फैंस की फेवरिट बनी हुई है। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, फैंस उन्हें हर अंदाज में पसंद करती है।

फिलहाल सलमान खान ने पास आने वाली फिल्मों की भी लाइन लगी है। टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली, किक 2, बजरंगी भाईजान सीक्वल आदि.. जैसी फिल्में 2022, 2023 तक रिलीज होने वाली संभावना है।

salman-khan-unbeatable-box-office-records

बहरहाल, अगली फिल्म रिलीज से पहले, यहां सलमान खान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल लेकर आए हैं। सलमान खान बॉक्स ऑफिस के सुल्तान हैं। ओपनिंग कलेक्शन का धमाका हो या 100 करोड़ी फिल्मों का, अब तक सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं, जिसे तोड़ना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं है।

यहां जानें सलमान खान के कुछ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-

सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

100 करोड़ क्लब में अब तक सलमान खान की 15 फिल्में शामिल हैं। साल 2010 से अब तक सलमान की हर फिल्म ने 100 करोड़ पार किया है।

जय हो, रेडी, बॉडीगार्ड, दबंग, दबंग 2, दबंग 3, किक, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, सुलतान, प्रेम रतन धन पायो, बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, भारत, रेस 3

सबसे ज्यादा 200 करोड़ फिल्में

सबसे ज्यादा 200 करोड़ फिल्में

वहीं, 200 करोड़ क्लब में सलमान की 5 फिल्में शामिल हैं। टाईगर जिंदा है, सुल्तान, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो और 2019 में आई फिल्म भारत..

300 करोड़ क्लब के किंग

300 करोड़ क्लब के किंग

100, 200 ही नहीं.. बल्कि 300 करोड़ क्लब में सलमान खान राज करते हैं। सलमान खान की तीन फिल्मों ने यह आंकड़ा पार किया है- बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाईगर जिंदा है।

सबसे बड़ा वीकेंड

सबसे बड़ा वीकेंड

सलमान खान की फिल्म सुल्तान को 5 दिनों लंबा वीकेंड मिला है.. और फिल्म ने इसका जमकर फायदा उठाया। सुल्तान ने 5 दिनों में 180 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह रिकॉर्ड दंगल तक नहीं तोड़ पाई।

एक ही साल में 200 करोड़ + 300 करोड़

एक ही साल में 200 करोड़ + 300 करोड़

सलमान खान ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने एक ही साल में एक 300 करोड़ी और एक 200 करोड़ी फिल्म दी है। सलमान खान ने 2015 में यह रिकॉर्ड बनाया था। सलमान के अलावा यह रिकॉर्ड सिर्फ रणवीर सिंह के पास है.. उनकी फिल्म पद्मावत और सिंबा एक ही साल रिलीज हुई थी।

सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म

सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म

दंगल, संजू के बाद बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है टाईगर जिंदा है.. जिसने 339 करोड़ का बिजनेस किया था। यह सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X