BOX OFFICE: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. ईद के बाद हाल बेहाल
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। लेकिन फिल्म अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। यह किसी भी सलमान खान फिल्म के लिए बेहद हैरानी की बात है। बता दें, फिल्म को ना समक्षीकों से तारीफ मिली.. ना दर्शकों को पसंद आई।
सलमान, शाहरूख, आमिर, अक्षय, अजय देवगन.. को लगा करारा झटका
ट्यूबालइट ने जहां पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.. वहीं पांचवें दिन यानि की मंगलवार को गिरकर सीधे 12 करोड़ के आसपास आ चुकी है। सलमान खान की पिछली कुछ फिल्मों की तुलना में ट्यूबलाइट ने काफी ऐवरेज ओपनिंग दी है।

बता दें, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना पड़ेगा। जो कि फिलहाल काफी मुश्किल नजर आ रहा है। उम्मीद है फिल्म बुधवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications