1000 करोड़ के साथ.. सलमान की 'ट्यूबलाइट' का ब्लॉकबस्टर होना FINAL
बाहुबली और दंगल के बाद अब सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट 1000 करोड़ कमाने के लिए तैयार है।
ट्यूबलाइट से ट्रेड पंडितों को काफी उम्मीदें हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म आराम से 1000 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। जहां भारत में फिल्म से 300 करोड़ तक के कमाई की उम्मीद है। वहीं, ओवरसीज में चीन की कमाई को मिलाकर 1000 करोड़ तक कमाई हो सकती है।
BOX OFFICE: अच्छी कमाई.. लेकिन फिर भी फिल्म हिट नहीं.. क्योंकि..
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जो एक ही दिन में भारत और चीन.. दोनों देशों में रिलीज होने की तैयारी में है। इससे पहले भी 3 इडियट्स, पीके, दंगल जैसी फिल्में वहां रिलीज हुई हैं.. लेकिन भारत में रिलीज के 4, 5 महीने बाद।

सलमान खान की ट्यूबलाइट चीन में दंगल से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है। बता दें, एक चीनी कंपनी ने फिल्म की थियेट्रिकल राइट्स भी काफी मंहगे दामों में खरीद लिये हैं। इसके साथ साथ कई कारण हैं.. जिससे साफ है कि ट्यूबलाइट चीन में दंगल से भी अच्छा बिजनेस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications