BOX OFFICE: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. धमाकेदार ओपनिंग.. जानें रिपोर्ट!
ट्यूबलाइट देशभर में रिलीज हो चुकी है और इसी के साथ शुरु हो चुका है बॉक्स ऑफिस धमाका। बता दें, ईद पर रिलीज सलमान खान की ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। लिहाजा, ट्यूबलाइट से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।
सलमान ही नहीं.. ये थे 'ट्यूबलाइट' के रियल हीरो.. शुरु से अंत तक!
फिल्म देशभर में 4350 स्क्रीन पर रिलीज हुई है.. जबकि ओवरसीज में ट्यूबलाइट को मिले हैं 1200 स्क्रीन। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 50 प्रतिशत तक की ओपनिंग मिली है, जो कि अच्छी कमाई की ओर इशारा करती है। कुछ शहराों में ही फिल्म के शो लगभग हाउसफुल हैं।

हैरानी वाली बात यह है कि फिल्म से 80-90 प्रतिशत के ओपनिंग की उम्मीद की गई थी। लेकिन अभी उम्मीद की जा रही है कि शाम तक सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ेगी। बता दें, फिल्म को समीक्षकों से ऐवरेज रेटिंग ही मिली है।


Click it and Unblock the Notifications











