BOX OFFICE: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हो चुकी है। और फिल्म रिलीज के साथ ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने की कमाई की.. कहीं ना कहीं यह पूरी फिल्म की कमाई को प्रभावित करता है।
एक दिन.. और इन फिल्मों से पीछे हो गए.. 'ट्यूबलाइट' सलमान!
ट्यूबालइट ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें, सलमान खान की पिछली कुछ फिल्मों की तुलना में ट्यूबलाइट ने काफी ऐवरेज ओपनिंग दी है। लेकिन एक कारण रमदान का मौका भी माना जा रहा है।

काफी उम्मीद है कि फिल्म शनिवार, रविवार और सोमवार (ईद) को तगड़ी कमाई करेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। बता दें, ओपनिंग के मामले में सलमान ने इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दी है।


Click it and Unblock the Notifications











