BOX OFFICE: 100 करोड़ी बनी 'ट्यूबलाइट'.. सलमान खान ने रचा इतिहास!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। और आखिरकार फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी कमाई कर रही है, लेकिन बता दें 100 करोड़ क्लब में ट्यूबलाइट सलमान खान की लगातार 11वीं फिल्म है।
ईद के बाद.. 'ट्यूबलाइट' का बुरा हाल.. टिकट के दाम आधे.. कई शो कैंसिल
जी हां, 11वीं.. साल 2010 में आई फिल्म दबंग के बाद सलमान की सारी फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, ट्यूबलाइट को ना समक्षीकों से तारीफ मिली.. ना दर्शकों को पसंद आई। लेकिन फिल्म ने ऐवरेज ओपनिंग पाई है।

बुधवार को फिल्म ने लगभग 10 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद ट्यूबलाइट की कुल कमाई पहुंच गई है- 105.86 करोड़। अभी की स्तिथि देखकर कहा जा सकता है कि 'जय हो' के बाद यब सलमान की दूसरी फिल्म होगी.. जो 150 करोड़ का आंकड़ा नहीं पार कर पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications