BOX OFFICE: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. 100 करोड़ के साथ धमाकेदार ओपनिंग!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। यहां जानें फिल्म का कैसा रहेगा बॉक्स ऑफिस हाल।
सलमान खान की ट्यूबलाइट को लेकर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री बेसब्र है। कबसे एक ब्लॉकबस्टर को तरस रही बॉक्स ऑफिस भी सलमान खान की इस फिल्म के इंतजार में बेताब है। बाहुबली 2 के बाद सिर्फ एक ही फिल्म सुपरहिट रही है.. और वह है इरफान खान की हिंदी मीडियम।
शाहरूख ही शाहरूख.. 2017 में सलमान, अक्षय भी होंगे पीछे.. जानें कैसे!
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट की बात करें तो 23 जून को रिलीज हो रही है। यानि की फिल्म को ईद का फायदा तो मिलना ही मिलना है.. सलमान की बाकी फिल्मों की तरह।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से फर्स्ट वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। जबकि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 350 करोड़ तक जा सकता है, यदि फिल्म का इमोशनल कंटेंट लोगों को पसंद आया। हम्मम.. यानि की यह बनेगी सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म।


Click it and Unblock the Notifications