BOX OFFICE: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. एक हफ्ता पूरा.. जानें फुल रिपोर्ट!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। फिल्म ने आखिरकार 100 करोड़ का आंकडा़ भी पार कर लिया है। हालांकि यह कहने में कोई गुरेज़ नहीं कि फिल्म से जैसी उम्मीद की गई थी.. वैसा कुछ भी ना हो सका। एक हफ्ते में फिल्म ने कुल 106.86 करोड़ का कलेक्शन किया है।
SHOCK.. शाहरूख के नाम पर.. बिक रही है सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'
सलमान खान की पिछली फिल्मों को देखना जाए तो ट्यूबलाइट का कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है। फिल्म को ना ही समीक्षकों से सराहना मिली.. ना ही दर्शकों का प्यार। गुरुवार को फिल्म ने मात्र 4.5 करोड़ की कमाई की है।

हालांकि सोलो रिलीज होने का फायदा जरूर मिला। सलमान खान की फिल्म सोचकर ट्यूबलाइट के आगे पीछे दो हफ्तों तक कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए अच्छा खास समय है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 150 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications