BOX OFFICE: 'टाईगर जिंदा है' की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग.. लेकिन नहीं टूटेगा ये रिकॉर्ड!
Recommended Video

Salman Khan's Tiger Zinda Hai Box Office Opening Prediction | FilmiBeat
सलमान खान स्टारर फिल्म टाईगर जिंदा है की रिलीज डेट अब काफी नजदीक आ चुकी है। फिल्म इस शुक्रवार यानि की 22 दिसंबर को देशभर में दर्शकों के सामने होगा। वहीं, बॉक्स ऑफिस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि बाहुबली 2 के बाद ये साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
ट्रेड पंडितों की मानें तो अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 300 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन देगी। लेकिन ओपनिंग के मामले में फिल्म से 30 से 35 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें, सलमान खान की अब तक की सबसे ब़ड़ी ओपनिंग फिल्म है प्रेम रतन धन पायो.. जिसने 40.35 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लिहाजा, काफी कम उम्मीद है कि टाईगर जिंदा है यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
यहां देंखे सलमान खान की फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications











