#PROFIT: 'सुल्तान' का मुनाफा.. धमाकेदार.. जानकर चौंक जाएंगे आप!
सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट तो करार हो ही चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ सलमान खान ने खुद अपनी ही फिल्मों को पीछे कर दिया है। कोई शक नहीं कि सलमान इस सफलता से बहुत खुश होंगे।

यूं कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने उम्मीदों से बढ़कर कमाई की है। जी हां, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म सुल्तान ने महज पांच दिनों में 180.36 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
DHAMAKA: पाकिस्तान में 'सुल्तान' का डंका.. 5 दिनों में ताबड़तोड़ कलेक्शन
सुल्तान 70 करोड़ के बजट की फिल्म है, जबकि पब्लिसिटी में 20 करोड़ खर्च किये गए हैं। यानि की कुल मिलाकर 90 करोड़। लेकिन फिल्म ने 5 दिनों में ही बजट से डबल कमाई कर ली है। यानि 101 प्रतिशत मुनाफा..
2016 में रिलीज अब तक की प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों को देखा जाए तो सुल्तान तीसरे नंबर पर आता है। इस साल सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाई है नीरजा ने.. दूसरे नंबर पर है अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट।
सलमान खान ने कहा- तुम अच्छे दिखोगे.. तो मैं भी अच्छा दिखूंगा....
नीरज- 260% प्रॉफिट
एयरलिफ्ट- 219.5% प्रॉफिट
सुल्तान- 101% प्रॉफिट (5 दिनों में)
बागी- 100% प्रॉफिट


Click it and Unblock the Notifications

