..................... Salman Khan's Sultan crosses 500 crore worldwide - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 500 करोड़ की हुई 'सुल्तान'.. बना रही है ताबड़तोड़ PROFIT

By Neeti

सलमान खान ने सुल्तान के साथ बता दिया कि ईद रिलीज तो उनकी ही थी, है और रहेगी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार पारी खेली है। 6 जुलाई को सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लिहाजा, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर तो दिखना ही था।

sultan

सुल्तान अब तक 263.23 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, ओवरसीज में जमकर सलमान खान का डंका बज रहा है। बता दें, ओवरसीज कलेक्शन में फिल्म 125 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। सुल्तान ने अब तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ (gross) की कमाई कर ली है।

सलमान खान की 10 फिल्में.. और 1000 करोड़ की जबरदस्त डील!

बॉलीवुड फिल्मों की टॉप वर्ल्डवाइड grossers में सुल्तान चौथे नंबर पर है। और जल्द ही आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' को भी पीछे करने वाली है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है।

शाहरूख से लेकर अक्षय कुमार को किया पीछे.. फिर से रिलीज को तैयार!

सुल्तान ने भारत में अब तक 263.23 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, सुल्तान 90 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए फिल्म ने अब तक 192.47% प्रॉफिट कमा लिया है। कोई शक नहीं कि जल्द ही सुल्तान प्रॉफिट के मामले में एयरलिफ्ट (219.5%) को भी पार कर जाएगी। बहरहाल, यहां देंखे वर्ल्डवाइड टॉप बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट-

पीके- 792 करोड़

बजरंगी भाईजान- 626 करोड़

धूम 3- 542 करोड़

सुल्तान- 500 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X