RECORD: 2 दिन.. और सलमान खान के सामने ना अक्षय टिक पाए.. ना शाहरूख!

By Neeti

सलमान खान ने सुल्तान के साथ बता दिया कि ईद रिलीज तो उनकी ही थी, है और रहेगी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दी है। बुधवार, 6 जुलाई को सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लिहाजा, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर तो दिखना ही था।

Salman Khan

सलमान खान की सुल्तान ने पहले दिन.. यानि की बुधवार को 36.54 करोड़ की कमाई की है। जबकि दूसरे दिन (गुरुवार) 37.20 करोड़। कुल मिलाकर फिल्म अब तक 73.74 करोड़ की कमाई कर चुकी है। बता दें, इसी के साथ सुल्तान ने इस साल रिलीज सभी फिल्मों की वीकेंड कलेक्शन को पीछे कर दिया है।

इस स्टार क्रिकेटर की ख्वाहिश.. 'सलमान खान ही मेरी बॉयोपिक करें....'

जी हां, महज दो दिनों में सुल्तान ने सभी फिल्मों की तीन दिनों की कमाई को काफी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, उम्मीद है कि शुक्रवार यानि की तीसरे दिन सुल्तान 100 करोड़ कल्ब में भी शामिल हो जाएगी। जबकि वीकेंड तक सुल्तान 150 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

यहां जानें इस साल रिलीज फिल्मों की वीकेंड कमाई-

सुल्तान- 73.74

हाउसफुल 3- 53.31

फैन- 52.35

एयरलिफ्ट- 44.30

बागी- 38.58

उड़ता पंजाब- 33.80

कपूर एंड सन्स- 26.35

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X