DHAMAKA: पाकिस्तान में 'सुल्तान' का डंका.. 5 दिनों में ताबड़तोड़ कलेक्शन

By Neeti

पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर सुलतान ने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5 दिनों में 15 करोड़ की कमाई की है। ऐसा वहां आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं किया है। गौरतलब है कि सुल्तान पाकिस्तान में 75 स्क्रीन और 55 सिनेमा में रिलीज़ हुई और वहां के थियेटर संचालकों की मानें तो फिल्म के लगभग शो 5 दिन तक हाउसफुल रहे हैं।

Sultan

जियो फिल्म्स के मोहम्मद नासिर कहते हैं, सुल्तान को 5 दिनों के लंबे वीकेंड का फायदा मिला है। साथ ही ईद का मौका.. फिल्म को धमाका तो करना ही था। फिल्म के टिकट एडवांस में ही बुक हो चुके थे।

4 दिन.. 200 करोड़ पार.. 'सुल्तान' ने दबंग 2 को किया पीछे!

सुल्तान ने पाकिस्तान में ओपनिंग डे पर 3.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। सुल्तान के क्रेज को देखते हुए सुल्तान के साथ रिलीज बाकी दो फिल्मों के स्क्रीन और भी घटा दिये गए हैं। बता दें, इससे पहले बजरंगी भाईजान को भी पाकिस्तान में बहुत पसंद किया गया था।

मोहम्मद नासिर का कहना है, ईद के मौके पर सभी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आते हैं। ऐसे में सलमान खान की फिल्म से बेहतर च्वॉइस उनके लिए और क्या हो सकती है। हम्मम.. कोई शक नहीं कि सुल्तान जल्द ही पाकिस्तान में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। अब इसे कहते हैं ईद का धमाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X