BOX OFFICE: हर दिन 'सुल्तान' का धमाका.. 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म!
सलमान खान ने सुल्तान के साथ बता दिया कि ईद रिलीज तो उनकी ही थी, है और रहेगी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार पारी खेली है। 6 जुलाई को सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लिहाजा, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर तो दिखना ही था।

सुल्तान अब तक 260 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, ओवरसीज में जमकर सलमान खान का डंका बज रहा है। बता दें, ओवरसीज कलेक्शन में फिल्म 125 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। सुल्तान ने अब तक 490 करोड़ (gross) की कमाई कर ली है।
''मेरे लिए शाहरूख खान, सलमान खान कोई कंपिटिशन नहीं हैं....''
बॉलीवुड फिल्मों की टॉप वर्ल्डवाइड grossers में सुल्तान चौथे नंबर पर आ गई है। और इसी के साथ सुल्तान ने सलमान खान की ही फिल्म प्रेम रतन धन पायो और शाहरूख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को इस रेस में पीछे छोड़ दिया है। जल्द ही 'धूम 3' भी पीछे होने वाली है।
सलमान खान की 10 फिल्में.. और 1000 करोड़ की जबरदस्त डील!
सुल्तान ने भारत में अब तक nett 261 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि इंटरनेश्नल मार्केट में भी फिल्म 125 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। कोई शक नहीं कि जल्द ही सुल्तान 300 करोड़ कल्ब में शामिल दिखेगी। यहां देंखे वर्ल्डवाइड टॉप बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट-
पीके- 792 करोड़
बजरंगी भाईजान- 626 करोड़
धूम 3- 542 करोड़
सुल्तान- 490 करोड़


Click it and Unblock the Notifications


