BOX OFFICE: सलमान खान की 'सुल्तान'.. रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं दबंग खान!
सलमान खान की सुल्तान ने सात दिन.. यानि की एक हफ्ते में ही 200 करोड़ कल्ब में एंट्री ले ली है। जी हां, मंगलवार को फिल्म ने 12.92 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि आठवें दिन यानि की बुधवार को फिल्म ने 10.82 करोड़ कमाया है। और इसी के साथ सुल्तान की कुल कमाई हो गई है- 219.64 करोड़।

बता दें, अली अब्बास जफर की सुल्तान सबसे कम दिनों में 200 करोड़ कमाने फिल्म बन गई है। कोई शक नहीं कि फिल्म की टीम के लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि है। सुल्तान पहली फिल्म है, जिसने महज 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ का कलेक्शन किया है।
[बॉक्स ऑफिस PREDICTION: 'सुल्तान' के बाद 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' कर पाएगी कमाई!]
वहीं, लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो सुल्तान ने सलमान खान की पिछली फिल्म प्रेम रतन धन पायो (207.4 करोड़) को पीछे कर दिया है। वहीं, कुछ ही दिनों में शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस (226.7 करोड़) और किक (233 करोड़) भी पीछे हो जाएगी।
सुल्तान इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। वहीं, नॉन हॉलीडे दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। बहरहाल, इसी के साथ सलमान खान की 7 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications

