बॉक्स ऑफिस PREDICTION: सलमान खान की 'सुल्तान'.. धुंआधार ओपनिंग को तैयार!
सलमान खान की 'सुल्तान' 6 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म से सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि ट्रेड पंडितों को भी काफी उम्मीद है। सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार ओपनिंग करने वाली है। जी हां, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ओपनिंग डे पर 40-42 करोड़ की कमाई करने वाली है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग जोर-शोर से चल रही है। एडवांस बुकिंग के शुरु होने के 2 घंटों के अंदर ही फिल्म की टिकट धड़ाधड़ बिकने लगी और शो हाउसफुल जाने लगे। कई मल्टीप्लेक्सेस में सुल्तान को 15 से ज्यादा शोज दिए गए हैं। ओपनिंग डे के सभी नाइट शो लगभग फुल हो चुके हैं। वहीं, कुछ मल्टीप्लेक्सेस सिर्फ सुल्तान के ही शो चलाने वाले हैं।
[हो सकती थी 150 करोड़ कमाई.. हाथ में आया 10 करोड़.. 'सुल्तान' का इंतजार!]
उम्मीद है कि सुल्तान.. प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को तोड़ देगी। लेकिन शाहरूख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के रिकॉर्ड को तोड़ना थोड़ा मुश्किल है। हैप्पी न्यू ईयर ने 44 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
[दो फ्लॉप फिल्म.. अब देंगे 300 करोड़ की BLOCKBUSTER.. थैंक्स सलमान]
ट्रे़ड पंडितों की मानें तो सुल्तान पहले वीकेंड तक 160 करोड़ की ओपनिंग देगी। फिल्म बुधवार को रिलीज हो रही है, जिस दिन धमाकेदार कमाई करेगीष गुरूवार को कलेक्शन हालांकि गिर सकता है.. क्योंकि कोई छुट्टी नहीं है। लेकिन फिर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications



