सलमान खान की रेस 3, BOX OFFICE पर जबरदस्त ओपनिंग- 100 करोड़ या!
इस शुक्रवार यानि की 15 जून को सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' देशभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने एक्शन और स्टंट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
2018 ईद धमाका- शाहरुख खान के साथ सलमान का जबरदस्त अंदाज
बहरहाल, फिल्म के क्रेज को देखते हुए कहीं ना कहीं उम्मीद है कि रेस 3 सुपरहिट साबित होगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं। साथ ही ईद और सलमान खान की जोड़ी तो है ही.. जाहिर है सारे शोज हाउसफुल होने वाले हैं।

2018 में अब तक 6 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। लेकिन अब ट्रेड पंडितों को सलमान खान की रेस 3 से काफी उम्मीदें हैं। ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्म से कम से कम 300 करोड़ तक तो कमा ली ले जाती है। कोई शक नहीं कि शुक्रवार को फिल्म 30 करोड़ तक की धमाकेदार ओपनिंग देगी।


Click it and Unblock the Notifications