रेस 3 का कहर जारी, 150 करोड़ के करीब सलमान खान, तीन दिन बाद पड़ी धीमी

हाल ही में सलमान खान की फिल्म रेस 3 जबरदस्त सुर्खियों में है। रिलीज होते ही रेस 3 100 करोड़ के क्लब में आसानी से पहुंच गई थी लेकिन अचानक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पस्त हो गई और इसकी कमाई एकदम धीमी पड़ गई। माना जा रहा था कि ऐसे कमाई के साथ रेस 3 सलमान की एक और फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो जाएगी लेकिन हाल ही में फिल्म की रफ्तार थोड़ी बढ़ी है और फिल्म 150 करोड़ के करीब पहुंच गई है। रेस-3' ने शुरुआती दिन तीनों में सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

[मुबंई ब्लास्ट में गिरफ्तार संजय दत्त, बाल ठाकरे ने की मदद, चौंक जाएंगे आप!]

106.47 करोड़ रुपये के शानदार वीकएंड के बाद रेस 3 की कमाई में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को गिरावट आई थी। ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन के मुताबिक, सलमान खान स्टारर Race 3 ने 7 दिनों में 142 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है। अतुल ने उम्मीद जताई है कि यह फिल्म हफ्तेभर में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। सलमान खान की इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जाता है। जिसका मतलब है कि रेस 3 अपने बजट से तो आगे निकल ही चुकी है। वहीं इसके सैटेलाइट राइट्स की बात करें तो ये 130 करोड़ रुपये में बिके थे। इस तरह देखा जाए तो फिल्म बड़े आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

salman-khan-starer-race-3-reaches-near-150-crore

हालांकि पहले रेस 3 को बॉलीवुड की 300 करोड़ी फिल्म की श्रेणी में गिना जा रहा था लेकिन ये काफी मुश्किल मालूम होता है। फिल्म का 300 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल है। लेकिन फिल्म अपने बजट के हिसाब से अच्छी-खासी कमाई कर लेगी। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह लगातार सलमान खान की तेरहवीं फिल्म है। वहीं, जैकलीन फर्नाडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम ने भी रेस 3 से 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है।
यहां जानें सलमान खान की ईद पर रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X