Sikandar Box Office: पहले ही दिन पिटी सलमान खान की सिकंदर? ओपनिंग डे कमाए सिर्फ इतने करोड़!

Sikandar Box Office Day 1: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan Eid Release) की ईद रिलीज 'सिकंदर (Sikandar Box Office)' को लेकर काफी बज बना हुआ था। ऐसे में फिल्म की पहले दिन की कमाई भी काफी मायने रखती है। हालांकि अभी तक सामने आए बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखने के बाद लग रहा है कि भाईजान का रौला बॉक्स ऑफिस पर फीका सा पड़ रहा है।
सिकंदर को ओपनिंग डे कलेक्शन
सामने आए आकड़ों को देखें तो सिकंदर सलमान खान की टॉप 5 ओपनर में भी जगह नहीं बना पाई है। हालांकि इस फिल्म से सभी को काफी उम्मदी थीं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
सिकंदर का बजट
'सिकंदर' 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है और इसने पहले दिन 26 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। इस लिहाज से ये अपनी लागत का महज 13 फीसदी ही वसूल पाई है। हालांकि वीकेंड और ईद पर अभी फिल्म की कमाई खेल कर सकती है।
पायरेसी का शिकार सिकंदर
फिल्म की फीकी शुरुआत होने की एक वजह ये भी है कि ये रिलीज के तुरंत बाद एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई थी। पायरेसी का शिकार होने की वजह से इसकी कमाई पर काफी असर पड़ा है। अब देखने वाली बात होगी कि 31 मार्च को ईद की छुट्टी पर फिल्म की कमाई में तेजी आती है या नहीं। फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं।
सलमान खान की टॉप 5 ओपनर्स
वहीं सलमान खान की टॉप 5 ओपनर्स की बात करें तो 43 करोड़ के कलेक्शन के साथ टाइगर 3 नंबर वन पर है। 42.30 करोड़ की कमाई के साथ भारत सलमान खान की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। प्रेम रतन धन पायो 40.35 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है। 36.54 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली सुल्तान चौथे नंबर पर है। टाइगर जिंदा है के पहले दिन का कलेक्शन 34.10 करोड़ था, इसके साथ ये फिल्म सलमान खान की पांचवी सबसे बड़ी ओपनर है। छठे नंबर पर है एक था टाइगर जिसने 30.61 करोड़ रुपये कमाए थे।


Click it and Unblock the Notifications