टाईगर 300CC: सलमान के आगे बॉक्स ऑफिस पर आधा ही रह गए हैं अक्षय कुमार!
Recommended Video

सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है, बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख हुए है। फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया है 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने का और इसी के साथ बॉलीवुड को मिल गई है उसकी पांचवीं 300 करोड़ी फिल्म।
जी हां, अभी तक बॉलीवुड का 300 करोड़ क्लब इसी तरह सूखा पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ, ये तय है कि सलमान खान ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के बाद भी आमिर को मात नहीं दी।

टाईगर ज़िंदा है को रिलीज़ हुए 14 दिन हो गए हैं और संभवत: फिल्म आज जाकर 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले। जबकि आमिर का हालिया फिल्मों ने ये काम काफी फटाक से किया है।
हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि इस फिल्म के साथ फिलहाल सलमान 300 करोड़ क्लब के हीरो बन गए और इस क्लब में दो ही लोग हैं - आमिर खान और सलमान खान।
वहीं दूसरी तरफ सलमान खान अब 300 करोड़ के परमानेंट सदस्य हो गए हैं तो वहीं अक्षय कुमार उनके आधे भी नहीं पहुंच पा रहे है। अक्षय की फिल्में, 150 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाती हैं।
बाकी एक्टर्स की 300 करोड़ क्लब में एंट्री कब होगी, इसका तो इंतज़ार करना होगा। आप जानिए, 300 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज़ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












