#MARKET: लाखों में सिमटे सुलतान...3 नंबर पर लुढ़के सलमान! 20 कम 600!
सलमान खान की सुलतान को रिलीज़ हुए एक महीना से ऊपर हो चुका है और फिल्म धुंआधार कलेक्शन करने के बाद अब लाखों में सिमट चुके हैं। फिल्म तो एक से एक धमाकेदार रिकॉर्ड भी बना चुकी है। इस फिल्म के साथ सलमान खान के नाम हो चुका है बॉलीवुड का सबसे स्पेशल रिकॉर्ड।
सुलतान सलमान खान की छठवीं ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है। इससे पहले मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, कुछ कुछ होता है, दबंग और बजरंगी भाईजान इस लिस्ट में शामिल हैं।

फिल्म ने कुल 300 करोड़ की कमाई की है, और फिल्म का अगला टार्गेट है 600 करोड़, ग्लोबल। लेकिन अब तक फिल्म ने इंटरनेशल कमाई की है 580 करोड़ यानि कि फिल्म को अभी भी 20 करोड़ की दरकार है। अपना टार्गेट पूरा करने के लिए।
वहीं इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी रिलीज़ हैं - रूस्तम और मोहनजोदड़ो, यानि कि सुलतान के लिए टिकट खिड़की अब हो जाएगी बंद।
[DHAMAKA: फिल्म रिलीज़ से पहले सुलतान से ज़्यादा कमाई - 350 करोड़]
सुलतान ने इस साल की सबसे बड़ी फिल्म एयरलिफ्ट के लाइफटाइम बिज़नेस से कहीं ज़्यादा कमाई कर ली है। एयरलिफ्ट ने 129 करोड़ की कमाई की थी। यानि कि कमाई के लिहाज़ से देखा जाए तो सुलतान का लाइफटाइम कलेक्शन इस साल की टॉप तीन फिल्मों का कलेक्शन होगा - एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और फैन।
[ब्लॉकबस्टर सुलतान...पर नहीं टूटे 9 RECORDS!]
हालांकि सलमान खान बॉक्स ऑफिस के सुलतान हैं ये उन्होंने अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार किया से दिखा दिया था। लेकिन अब उनका 600 करोड़ का रिकॉर्ड टूटता नज़र आ रहा है। जानिए टॉप 20 इंटरनेशल फिल्में।


Click it and Unblock the Notifications