BOX OFFICE: 'सुल्तान' के लिए खास है ये वीकेंड.. सलमान खान बनाएंगे RECORD
सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट तो करार हो ही चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ सलमान खान ने कई फिल्मों को पीछे कर दिया है। कोई शक नहीं कि सलमान इस सफलता से बहुत खुश होंगे। लेकिन बता दें, फिल्म के लिए यह वीकेंड काफी खास है।

सुल्तान अब तक बॉक्स ऑफिस पर 293.80 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। लिहाजा, अपने चौथे हफ्ते में फिल्म 300 करोड़ कल्ब में एंट्री ले सकती है। कोई शक नहीं कि इस शनिवार, रविवार की कमाई के बाद फिल्म 300 करोड़ कल्ब में पहुंच जाएगी।
''सलमान की 'सुल्तान' वही करेगी.. जो शाहरूख की 'चक दे इंडिया' ने किया!''
इसके साथ ही सलमान खान बॉलीवुड के एकमात्र एक्टर हो जाएंगे, जिनकी दो फिल्मों ने लगातार 300 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले सिर्फ आमिर खान की फिल्म पीके और सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान इस कल्ब में शामिल हैं।
OUCH.. तो अनुष्का शर्मा से नाराज़ हैं सलमान खान.. लेकिन क्यों!
बता दें, 90 करोड़ के लागत पर बनी फिल्म सुल्तान अब तक 226 प्रतिशत प्रॉफिट कमा चुकी है। 2016 में रिलीज अब तक की प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों को देखा जाए तो सुल्तान यहां दूसरे नंबर पर आता है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म अब तक 563 करोड़ की कमाई कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications

